Archive Notice: This article was originally published on 13 नवम्बर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] सर्व ब्राह्मण समाज अजीतगढ़ के तत्वावधान में रविवार को दोपहर 12 बजे ब्राह्मण प्रतिभा अभिनंदन महोत्सव एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। महोत्सव का शुभारंभ भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चार से किया गया। मुख्य अतिथि कोटपुतली के सहायक कलक्टर सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि लक्ष्य रखकर किसी कार्य में निरंतर प्रयास करते रहने से सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पंहुचा जा सकता है। इस तरह के आयोजन प्रतिभाओं को प्रेरित करने का श्रेष्ठ माध्यम होते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधान मक्खन लाल शर्मा ने कहा कि समाज को शिक्षा,आर्थिक ,राजनैतिक स्तर पर सकारात्मक सोच से मजबूत होना आवश्यक है। पद्म श्री जगदीश पारीक एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य मालीराम बोहरा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम समन्वयक दिनेश गोविंद शर्मा ने बताया कि महोत्सव में 28 प्रतिभाओं,16 ब्राह्मण गौरव, 7पूर्व अध्यक्ष,14 कर्मठ कार्यकर्ता तथा 8 भामाशाहों को ब्राह्मण गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में सकारात्मक सोच से परस्पर सहयोग करने तथा सबके कल्याण की प्रतिज्ञा करवाते हुए सर्व जन हिताय सर्वजन सुखाए का संकल्प भी दिलाया गया। समाज अध्यक्ष रमाकांत शर्मा शास्त्री ने महोत्सव की महिमा का श्रेय अपने कार्यकर्ता एवं समस्त समाज सेवको को देते हुए रचनात्मक कार्यों पर जोर दिया।संयोजक शिंभू दयाल भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार से घनश्याम पारीक,गोविंद नारायण जोशी, पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन मिश्रा, नानगराम भिंडा,ललित भट्ट,हनुमान सहाय पुरोहित, महेश जोशी,महेश ओझा, मूलशंकर गोठवाल,महेश दीवान,शिवदत्त भारद्वाज,विमल इंदौरिया,दिनेश मिश्रा,सतीश चन्द्र शर्मा,लक्ष्मी कांत स्वामी,मोहन लाल पारीक,मामराज स्वामी,दिनेश चंद्र स्वामी,शंकर लाल भिंडा, भवानी शंकर पारीक, लखन पारीक,हेमंत पारीक,नरेंद्र मिश्रा,सुभाष भट्ट,मुकेश कुमार शर्मा,संतोष नारनोलिया,अशोक पारीक ,सुशील दिवराला, रमा शर्मा,अनुष्का जोशी, अनिला पारीक सहित अनेक गणमान्य सामाजिक लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व समाज भवन में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक नारायण राम नाम संकीर्तन मंडल की ओर से राम नाम संकीर्तन हुआ।जिसमे दिनेश चंद्र स्वामी,हरिनारायण मीना, सतीश चन्द्र शर्मा, श्रवण लाल चेजारा,मुरारी लाल सोनी, मैना कयाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...