Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू, टीकेएन फायर एण्ड सेफ्टी प्रशिक्षण संस्थान के कृष्णा नगर स्थित कैंपस में 14 अप्रैल को 78 वा राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया गया। इस दिन विक्टोरिया डॉक यार्ड व अन्य अग्नि दुर्घटना में शहीद हुए अग्निशमन कर्मचारी व अधिकारियों को मौन धारण करके श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संस्थान के कैंपस में अग्नि संबंधी विभिन्न प्रकार की शारीरिक एवम प्रायोगिक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इस दौरान बाबा भीमराव अम्बेडकर को भी याद किया गया एवम उनकी प्रतिमा को पुष्प हार पहनाकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए संस्थान के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष डॉ मनोज सिंह ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के साथ मेहनत और लगन ही सफलता के द्वार खोल सकती है। संस्थान के सी ई ओ सुरेश कुमार कुमावत ने बताया कि एकल प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, रस्सा चढ़ना, सीढ़ी चढ़ना प्रतियोगिता में समिलित रूप से सियाद अली को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल व विष्णु गुर्जर तथा अमित कुमार को क्रमश: द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सिल्वर व ब्रोंज मेडल प्रदान किया गया ।
