Archive Notice: This article was originally published on 17 नवम्बर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू, सरदारशहर विधानसभा उप चुनाव में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित अंतिम दिन गुरुवार को 9 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी बिजेंद्र सिंह के अनुसार, गुरुवार को परमाना राम ने इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी, अनिल कुमार शर्मा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, लाल चंद ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, सुभाष चंद्र ने निर्दलीय, उमेश सहू ने निर्दलीय, प्रेमसिंह ने निर्दलीय, राजेंद्र कुमार भांभू ने निर्दलीय, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने निर्दलीय तथा विजयपाल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन तक 12 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 14 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर निर्धारित की गई है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...