Archive Notice: This article was originally published on 4 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

डबल लेन सड़क खारड़ा से राजपुरा, पूनरासर, सेरूणा, देराजसर, सूडसर, सांवतसर, लिखमीसर होते हुए राजेडू तक 66.90 किलोमीटर बनेगी।इस सड़क के निर्माण होने से बीकानेर क्षेत्र का काफी ज्यादा विकास होगा।

10 से अधिक गांव होंगे कनेक्ट

डबल लेन एमडीआर सड़क के निर्माण होने का सीधा फायदा 10 गांव के लोगों को मिलेगा। 10 गांव का कनेक्शन सीधा बीकानेर शहर से हो जाएगा वहीं इन गांव का काफी ज्यादा विकास भी होगा और ग्रामीणों को सफर में काफी सहूलियत होगी।

गांव को काफी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। बरसात के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि सड़क खराब होने की वजह से बीकानेर शहर तक गांव से सफर करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि सड़क के बन जाने के बाद सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी और लोग आसानी से वाहनों से सफर कर पाएंगे।

जिन किसानों से जमीन लिया जाएगा उन्हें काफी अच्छा मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए जल्दी जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू होने वाला है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...