Archive Notice: This article was originally published on 1 सितम्बर 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सूरजगढ़(के के गाँधी) गांधी कृषि फार्म कुम्हारों का बास सूरजगढ़ में आज पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मांगीलाल मंगल की अध्यक्षता में आदर्श समाज समिति इंडिया का अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन के आदर्श समाजसेवी स्वर्गीय बजरंग लाल गांधी की प्रथम पुण्यतिथि पर अतिथियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी याद में स्मृति दिवस पर गांधी सेवा रत्न अवार्ड की घोषणा की गई। आज के कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण सूरजगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक सूरजमल उम्र 94 वर्ष को गांधी सेवा रत्न अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यालय विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल काजड़ा की प्राचार्य श्रीमती मंजू तंवर को सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में युवा लेखिका सीमा लोहिया, पत्रकारिता का पुरस्कार हरेश पंवार और ईमानदार अधिकारी के रूप में पूर्व प्राचार्य जय लाल सिंह को सम्मानित किया गया। युवा सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर एडवोकेट पारस सैन और पूर्व प्रसिडेंट बबली सैनी को गांधी सेवा रत्न अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। इसके अलावा समिति द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, पर्यावरण, पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कक्षा 10 और 12 में 90{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56} अंक लाने वाले बच्चों का भी सम्मान किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं और महिलाओं के अलावा आरआर मोरारका कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अनीश धायल, संयुक्त सचिव चुकी नायक और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग जयपुर से सीनियर अधिकारी इन्द्र राज सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि रामनिवास भूरिया, सीताराम बुडाना, पंचायत समिति सदस्य मोतीलाल यादव, सुरेश चितौसा, बलवीर काला, सत्येंद्र यादव, रामस्वरूप आसलवासिया थे। कार्यक्रम में जिले के बहुत सारी सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा हर वर्ष स्व. बजरंग लाल गांधी के स्मृति दिवस पर गांधी सेवा रत्न अवार्ड देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता चिरंजीलाल कुमावत, मुकेश जेवरिया, भीष्म देव आर्य, गजानंद कटारिया, सुरेंद्र भाटिया, रोहतास मास्टर, मनोहर लाल कुमावत, शिक्षाविद अशोक यादव, पूर्व कमांडेंट हरदयाल सिंह, एडवोकेट पिंकी शर्मा, गिरधारी लाल सैनी, धीरज बोय, रामकरण नरनोलिया, फूलचंद मास्टर, धर्मपाल सांगवान, पूर्व सरपंच लीलाराम, सांवरमल प्रजापत, विक्रम मेघवाल, राजेंद्र सिंह कमांडो, विधाधर नारनोलिया,अजय पालोता,महावीर मेघवाल, होशियार सिंह आदि अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनजीत सिंह तंवर ने किया. धर्मपाल गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...