Archive Notice: This article was originally published on 15 जून 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
तेज गर्मी व उमस के बीच शाम को बरसात होने से शहरवासीयों को गर्मी से राहत मिली। अचानक आंधी के साथ आई बरसात के बाद मौसम खुशनुमा नजर आया। बारिश से तापमान में कुछ हद तक गिरावट भी नजर आई। शहर में लगभग 15 मिनट की तेज बारिश के बाद बुंदा बांदी का दौर जारी रहा। इसके अलावा जिले के आस पास गांव में भी बारिश होने से आमजन को गर्मी से राहत मिली।
