Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
स्थानीय आपणी पाठशाला में आर.जे. हैल्प फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व खेड़ी लम्बोर निवासी सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर में कार्यरत सुरजीत गोठवाल का जन्मदिवस मनाया गया। आर.जे. फाउण्डेशन के राष्ट्रीय विधि सलाहकार एडवाकेट अशोक सैनी ने बताया कि इस अवसर पर आपणी पाठशाला के बच्चों को पाठयसामग्री भेंट कर फल खिलाये गये तथा पाठशाला के बच्चों को पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आव्हान किया। आज गोठवाल के जन्मदिन पर भारत के विभिन्न हिस्सों मे रक्त दान शिविर भी आयोजित किये गये है। संस्थान के राकेश तालणिया व विक्रम सिंह मेघवाल ने कहा कि गोठवाल का जीवन मानव की सेवा के लिए संकल्पित है। इस कारण दूसरे लोगों को प्ररेणा देने के लिए जन्मदिवस मनाया गया है। इस अवसर पर अभिषेक मेघवाल, सुरेन्द्र , विरेन्द्र, प्रमोद, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनिल मेघवाल सहित आपणी पाठषाला के धर्मवीर जाखड़, ओमप्रकाश मेघवाल, सुनित गुर्जर, राकेश जांगिड़ सहित पूरी टीम मौजूद रही।
