Archive Notice: This article was originally published on 27 जुलाई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सुजानगढ़, स्थानीय उपखंड कार्यालय पर सैंकड़ों की संख्या में आशा सहयोगिनियों ने धरना देकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले आशा सहयोगिनियां राजकीय अस्पताल से रैली के रूप में रवाना हुईं और नारेबाजी करते हुए घंटाघर, गांधी चौक, गणेश मंदिर होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। जहां पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आशा सहयोगिनियों ने बताया कि उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन बढ़ाना और हमे वंचित रखना, ऐसा भेदभाव सहन नहीं हो सकता। आशा सहयोनियों ने वेत्तन, भत्ते बढ़ाये जाने, एक ही विभाग का कार्य उनसे करवाये जाने की मांग सरकार से की। धरने पर चूरू से भी बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियों ने शिरकत की। आशा सहयोगिनियों ने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...