Archive Notice: This article was originally published on 26 फ़रवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भारतीय वायुसेना द्वारा आंतकी ठिकानों को नष्ट करने व आंतकवादियों का खात्मा करने पर शहर के घण्टाघर, जाट बाजार सहित अनेक जगहों पर व्यापारिक संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं व बजरंग दल सहित लोगों ने आतिशबाजी कर देशभक्ति के गानों पर नाच गाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान लोगों में देशभक्ति के जज्बे का ज्वर उमड़ पड़ा। शहरवासियों ने कहा कि हमारा देश शांति का पुजारी है लेकिन पाकिस्तान ने जो नापाक हरकत की थी उसका जबाब भारतीय वायुसेना ने ईंट का जबाब पत्थर दिया है। इस मौके पर आतिशबाजी कर भारतमाता की जयकारे, वंदेमातरम, जयहिंद के उद्घोष से वातावरण देशभक्ति मय हो गया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...