Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनूं, जिला आयोजना समिति की बैठक बुधवार को जिला प्रमुख सुमन रायला की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला प्रमुख ने जिला स्तरीय अधिकारियों से विभागावार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे बैठक में जो दिशा-निर्देश दिए जाए, वे उन्हें निर्धारित समय पर पूर्ण कर उसकी प्रगति रिपोर्ट से सभी भी अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि वार्षिक योजना में सभी कार्य प्लान से करवाएं। उन्होंने सभी विभागों के किए गए कार्यो का भौतिक सत्यापन करवाने के लिए संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान गत बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रकरणों की समीक्षा करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं एवं वार्षिक योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में गत त्रैमासिक बैठक की कार्यवाही, जिला वार्षिक योजना सहित कई महत्वपूर्ण बिन्दूओं पर चर्चा की गई।बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी राजपाल सिंह, एसीईओ प्रतिष्ठा पिलानिया, जिप सदस्य दिनेश सुंडा, सोमवीर लाम्बा, ताराचन्द गुप्ता, मनोज कुमावत, मुख्य आयोजना अधिकारी वशिष्ठ शर्मा, महिला अधिकारिता के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक बाबूलाल रैगर सहित बडी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
