Archive Notice: This article was originally published on 19 अप्रैल 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता दीपक बंसल ने बताया कि 21 अप्रैल से 20 मई तक हो रही नहरबंदी को देखते हुए जल भंडारण, वितरण की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।उन्होंने बताया कि चूरू जिले में धन्नासर, कर्मसाना, तारानगर पाण्डूसर तथा मलसीसर हैडवक्र्स पर जल भण्डारण किया जाता है। धन्नासर हैडवक्र्स पर 21 दिवस हेतु जल भंडारण क्षमता 2880 मिलीयन लीटर की है। प्रस्तावित नहर बन्दी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की जल मांग के अनुरूप नहरबन्दी के कारण एक दिवस छोड़ कर जल वितरण किया जायेगा। धन्नासर से जुड़े क्षेत्र के ग्रामों हेतु धन्नासर, पल्लू, साडासर व सरदारशहर के सभी ग्रामों में माह की सभी विषम संख्या जैसे 23.04.2022, 25.04.2022, 27.04.2022 आदि दिवसों में 23.05.2022 तक जलापूर्ति की जायेगी। सम संख्या दिवसों पर जलापूर्ति नहीं की जायेगी। रतनगढ़, सुजानगढ़, बीदासर, छापर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ व इनसे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सम संख्या दिवसों पर जैसे 24.04.2022 26.04.2022, 28.04.2022 आदि दिवसों पर जलापूर्ति की जाएगी व विषम संख्या दिवसों पर जलापूर्ति नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कर्मसाना हैडवक्र्स पर जल भण्डारण क्षमता 1680 मिलीयन लीटर की है। जल मांग के अनुसार 21 दिवसों हेतु पर्याप्त भंडारण है। अतः कर्मसाना से जुड़े सभी क्षेत्रों में निम्नानुसार एक दिवस छोड़कर जल वितरण किया जायेगा। तारानगर व सभी ग्राम भलाऊ टिब्बा से जुड़े कांजन, रामसर, सिद्धमुख के 27 ग्रामों में सभी विषम संख्या दिवसों पर जलापूर्ति की जायेगी, जैसे 23.04.2022 25.04.2022, 27.04.2022 आदि दिवसों में 23. 05-2022 तक जलापूर्ति की जाएगी। सम संख्या दिवसों पर जलापूर्ति नहीं की जायेगी। चूरू शहर व सभी ग्रामों में सम संख्या दिवसों जैसे 24.04.2022 26.04.2022 28.04.2022 आदि में दिनांक 24.05.2022 तक एक दिवस छोड़कर जलापूर्ति की जाएगी व सभी विषम संख्या दिवसों पर जलापूर्ति नहीं की जाएगी। पाण्डुसर हैडवक्र्स से जुड़े ग्रामों में आंशिक कटौती के साथ नियमित जलापूर्ति की जायेगी। तारानगर हैडवक्र्स से जुड़े तारानगर व राजगढ़ के ग्रामों में आंशिक कटौती के साथ नियमित जलापूर्ति की जाएगी। मलसीसर हैडवक्र्स से जुड़े झुन्झुनूं के 87 ग्रामों, मण्डावा के 56 ग्रामों व खोतड़ी के 85 ग्रामों में आंशिक कटौती के साथ नियमित जलापूर्ति की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि ग्रीष्म ऋतु में नहरबन्दी के कारण जलापूर्ति कटौती के साथ इस प्रकार सुनिश्चित की जाएगी। इसलिए जल का इस अवधि में मितव्ययता से उपयोग करना सुनिश्चित करें। नरबन्दी के दौरान उपभोक्ताओं की शिकायत का तुरन्त निराकरण हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापना चूरू कार्यालय में की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर 01562-250343 है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...