Archive Notice: This article was originally published on 24 मार्च 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

पुलिस थाने में मां-बेटे के माफी मांगने के बाद हुआ मामला शांत

उदयपुरवाटी, कस्बे के घूम चक्कर के निकट मोक्ष धाम सड़क मार्ग पर झाड़ू लगा रहे सफाई कर्मचारी की वृद्ध महिला द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोस्वामी तुलसीदास कॉलेज से पहले मोक्ष धाम सड़क मार्ग पर सैनी मंदिर के पास सफाई कर्मचारी विनोद वाल्मीकि झाड़ू लगा रहा था कि इसी दौरान प्रेम देवी वहां पर आई और आते ही प्रेम देवी ने सफाई कर्मचारी को बैल्ट से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान शोर शराबा सुनकर सैनी मंदिर समिति के अध्यक्ष बीरबल राम सैनी ने सफाई कर्मचारी का बीच बचाव किया। महिला ने सफाई कर्मचारी पर चोरी करने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में महिला सफाई कर्मचारी के पास आते ही पीटना शुरू कर देती है। जानकारी मिलते ही आक्रोशित होकर कर्मचारियों ने सफाई कार्य बंद कर सीकर दिल्ली स्टेट हाईवे पर एकत्रित हो गए। वहां से सभी मामला बिगड़ता देख पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस थाने में सभी सफाई कर्मचारियों ने महिला के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। सर्व समाज के शिष्टमंडल की पहल पर दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा कर मामले को शांत करवाया गया। इस दौरान आरोपी महिला प्रेम देवी एवं उनके पुत्र प्रकाश ने सभी के सामने सार्वजनिक माफी मांग ली। इसके बाद सभी सफाई कर्मचारी वापस अपने काम पर लौट गए। इस दौरान सफाई निरीक्षक देवीलाल रेप्सवाल, जमादार पुष्कर वाल्मीकी, गोविंद वाल्मीकी, सैनी मंदिर कमेटी अध्यक्ष बीरबल सैनी, सुनील कुमार सैनी, पार्षद प्रतिनिधि लालचंद सैनी, दौलत राम चांवरिया, कुंदन लाल वाल्मीकी आदि लोगों ने मध्यस्थता कर मामले को शांत करवाया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...