Archive Notice: This article was originally published on 4 फ़रवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

गुढ़ा गौड़जी के निकटवर्ती गांव हुकमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का एक रोमांच से भरे मैच के साथ समापन हुआ I आयोजक सरवर अली, अनिल सोहु, सुमेर सिंह शेखावत ने बताया कि राज राइस के खिलाड़ियों से सुसज्जित आईबीएन गुढ़ा की टीम व राजस्थान पुलिस प्रथम के मध्य फाइनल मैच खेला गयाI जिसमें एक नजदीकी मुकाबले में आईबीएन गुढा की टीम विजेता रही I विजेता टीम को वॉलीबॉल प्रतियोगिता की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाध्यापक गूगन राम सोहु, मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि गुढा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विरेंद्र प्रताप सोहु, पंचायत समिति सदस्य व पूर्व सरपंच रामावतार धीवा, किसान नेता एवं जिला परिषद सदस्य मूलचंद खरीेटा, राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच विजयपाल काजला के द्वारा चमचमाती हुई ट्रॉफी व नगद 21000 रूपये का पुरस्कार व दूसरे स्थान पर रही राजस्थान पुलिस प्रथम टीम को चमचमाती ट्राफी वह नगद 11000 रूपये का पुरस्कार दिया गया I प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सचिन बनगोठड़ी को कप व 1100 रूपये नगद पुरस्कार दिया गया I प्रतियोगिता के मैच के रेफरी पीटीआई ओम प्रकाश जाखड़, व्याख्याता रामस्वरूप खेदड़, छोटू राम खेदड़ व महिपाल मीणा का भी सम्मान किया गया I मंच का संचालन लीलाधर सोहु व मौसीम अली ने कियाI

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...