Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू, प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत सौर ऊर्जा पंप संयंत्र स्थापना के लिए किसानों को राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करने के लिए कहा गया है। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक डॉ. मदनलाल ने बताया कि सौर ऊर्जा पंप संयंत्र स्थापना के लिए जिले के जिन कृषकों ने पूर्व में ई-मित्र पर आवेदन किये थे, उनकी प्रशासनिक स्वीकृति जारी नहीं हुई है। उन किसानों को राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन के समय टोकन नम्बर की सूचना राज किसान साथी पोर्टल पर दर्ज करवाने पर ही उनके आवेदन की वरीयता ई मित्र पर आवेदन की वरीयता अनुसार सुरक्षित होगी। नवीन आवेदक अपना आवेदन राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाईन करेंगे।
