Archive Notice: This article was originally published on 10 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

उसी में पता चलेगा कि पीड़ित पक्ष से कितने रुपए मांगे थे और उनके बीच डील कितने में तय हुई थी। ऐसा क्या दबाव बनाया गया कि पीड़ित पक्ष को एएसआई को रिश्वत देने को मजबूर होना पड़ा।

थाने में कि बड़ी कार्रवाई

जानकरी के लिए बता दे कि यह कार्रवाई वीरवार रात करीब साढ़े 9 से 10 बजे रानियां थाना में की गई। एएसआई अनिल कुमार ने पीड़ित पक्ष से कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर 26 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसे टीम ने उसे थाने में रंगेहाथ पकड़ लिया।

जैसे ही रिश्वत की रकम एएसआई अनिल के हाथों में थमाई। एसीबी की टीम भी मौके पर पहुंच गई और उसे थाने में ही दबोच लिया। इसके बाद एसीबी की टीम उसे सीधा थाने से ऑफिस लेकर चली गई। वहीं पर रातभर उससे पूछताछ की।

पिछला रिकॉर्ड भी खंगालेगी ACB

जानकारी के लिए बता दे कि एसीबी से इंस्पेक्टर सत्यवान की टीम ने यह कार्रवाई की। अब एसीबी की टीम शुक्रवार सुबह मामले के बारे में खुलासा करेगी। एसीबी की टीम आरोपी एएसआई ( ASI ) का पिछला रिकॉर्ड भी खंगालेगी कि पहले भी किन-किन से रिश्वत मांगी है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...