Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बगड़, मुरलीधर महावीर प्रसाद ओझा की धर्मशाला में आज बगड़ थाना एसएचओ का श्रेष्ठ सेवा कार्य के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आदर्श बगड़ नगर विकास संस्थान के संयोजन में बगड़ एसएचओ विश्वजीत सिंह राठौड़ का सम्मान एवं नए एसएचओ इंद्रप्रकाश यादव का स्वागत किया गया। एसएचओ विश्वजीतसिंह के ढाई साल के श्रेष्ठ कार्यकाल के बाद उनका तबादला झुंझुनू यातायात विभाग में हो गया है उनके श्रेष्ठ कार्य के लिये कस्बे के लोगो ने साफा श्री फल, शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। एसएचओ विश्वजीत सिंह ने कहा कि में जनता की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार हूं आप कभी भी मुझे याद कर सकते है। नए आये एसएचओ इंद्रप्रकाश यादव ने कहा कि जिस तरह आज विश्वजितसिंह के कार्यो के प्रति जो सम्मान हो रहा है, मैं भी उनसे श्रेष्ठ कार्य करने की कोशिश करूंगा। इस अवसर पर आदर्श बगड़ नगर विकास संस्थान के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राठौड़ ने स्वागत भाषण दया। पूर्व डिप्टी व जिला उपभोक्ता समिति के नगर अध्यक्ष निरंजन प्रसाद आल्हा, उमा पुरोहित, विजयसिंह आजाद, केएस स्कूल के निदेशक रविंद्रसिंह शेखावत ने भी विचार रखे। कस्बे के लोगो ने दोनों एसएचओ का माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंदसिंह राठौड़ ने आभार व्यक्त किया । संचालन जिला आयोजना समिति सदस्य व पार्षद राकेश शर्मा ने किया।
