Archive Notice: This article was originally published on 28 जुलाई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर, सुधीर महरिया स्मृति संस्थान, सीकर के सौजन्य से स्मृति वन में स्व. बृृजमोहन महरिया की दसवीं व स्व. शांति देवी महरिया की प्रथम पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में बृज-शांति वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर सीआर मीणा ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ीयों की भलाई में वन व जल संरक्षण के बारे में सोचना चाहिए। उन्हाने युवा वर्ग से अधिकाधिक पेड़ लगाने तथा पानी का संरक्षण करने का आह्वान किया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सुण्डाराम कुमावत ने शुष्क क्षेत्र में कम पानी से पेड़ तैयार करने की तकनिक के बारे में बताया। पद्श्री जगदीश पारीक ने जैविक खेती अपनाने व पशुधन संरक्षण व गौपालन के महत्त्व के बारे में बताया। सुधीर महरिया स्मृति संस्थान के अध्यक्ष चिरंजीलाल महरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रो. जवाहरसिंह जाखड़ ने बृजमोहन महरिया व शांति देवी के जीवन का परिचय दिया। उपाध्यक्ष हरफूलसिंह खीचड़ ने स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अपने जीवन में अधिकाधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। मोहित शर्मा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। ये रहे मंचस्थ अतिथि
वृक्षारोपण अभियान के शुभारम्भ के मौके पर सभापति जीवण खां, पवन मोदी, करण सिंह बोपिया, नगर पालिका लोसल के चैयरमैन बाबूलाल कुमावत, जिला परिषद सदस्य भंवरलाल कुमावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीएस जाट, कुन्दन मल गोयल, पन्नालाल सारड़ा, पूर्व प्रधान मोहनलाल आर्य, भंवरसिंह कुड़ली, पूर्व प्रधान सीताराम खीचड़, प्रिंस एजुकेशन हब के डायरेक्टर जोगेन्द्र सुण्डा, नवजीवन एज्युकेशन ग्रुप के शंकर लाल बगडिय़ा, केशवानन्द एज्युकेशन ग्रुप के रामनिवास ढाका, हनुमानसिंह, मंच पर उपस्थित रहे। अभियान में 11 हजार पौधे लगाये जाएगें वृक्ष वाहन रवाना किए वृक्षरोपण अभियान के तहत स्मृति वन में चार हजार पौधे लगाये गये। सुधीर महरिया स्मृति संस्थान के डायरेक्टर बीएल मील ने बताया कि इस अभियान में 11 हजार से अधिक पेड़ लगाये जाने का लक्ष्य है। इसके लिए अलग अलग नर्सरियों से चार से दस फिट के 25 तरह के छायादार, फलदार व औषधीय पौधे मंगवाये गए हैं। इन पौधों को वृक्ष वाहनों के माध्यम से अलग अलग स्थानों के लिए रवाना किया गया। सात लोग बीएम महरिया इंस्पिरेशन अवार्ड से सम्मानित कार्यक्रम में वन, पर्यावरण व कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सात लोगों को बीएम महरिया इंस्पिरेशन अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पद्मश्री जगदीश पारीक, अजीतगढ़, सुण्डाराम कुमावत, दांता, संतोष खेदड़, बेरी, मनरूप सिंह जेठू, जेठवा का बास, महेश पचार, झीगर बड़ी, सुल्तान ढाका, बैरास बासणी, मेघाराम तानाण, किरड़ोली को शॉल, श्रीफल व प्रस्सति पत्र देकर सम्मान किया गया।
बीएम महरिया थे वृक्ष मित्र
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया व पूर्व विधायक नन्दकिशोर महरिया के पिता स्व. बृजमोहन महरिया वृक्ष मित्र थे। उन्होने अपने जीवन काल में सार्वजनिक स्थानों पर अनेक पेड़ लगाये। वे तन-मन-धन लगाकर उनकी परवरिश व सुरक्षा भी करते थे। उन्होने पेड़ो में पानी देने के लिए अपने ट्रेक्टर के लिए टेंकर बनवाया। इस टेंकर का उपयोग केवल पेड़ों को पानी देने के लिए ही किया जाता था। उनकी स्मृति में महरिया परिवार ने वृक्षारोपण अभियान चलाकर अनूठी पहल की है।
गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व विधायक नन्दकिशोर महरिया, सुधीर महरिया स्मृति संस्थान के कोषाध्यक्ष विनित महरिया, प्रतीक महरिया, सिद्वार्थ महरिया, डॉ. अशोक महरिया, फूलसिंह ओला, प्रो. शिवनाथसिंह, पार्षद पप्पू पहलवान, सरपंच किरण देवी, सुनिता गिठाला, खेमचंद महला, ताराचंद भूकर, रतनसिंह पिलानिया, दानवीर मांडोता, श्यामलाल बराल, करणीसिंह सेवदा, परमेश्वर बानूड़ा, गौरव सैनानी संघ के मदनलाल गढवाल, लालचंद खेरवा, सुमेरसिंह खुड़ी, एड. रणवीरसिंह, दिनेश आर्य, शीशराम थोरी, निर्मल खेतान, अर्जून घासोलिया, जगदीश जाखड़, दीनदयाल मील सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...