Archive Notice: This article was originally published on 4 अप्रैल 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] आज गुरुवार को जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया की सहमति से भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष घनश्याम सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष सत्यवीर प्रजापत, विजेंद्र कुमार, अनिल डैला, रामकिशन शर्मा, वीरेंद्र बसेरा, ओम प्रकाश फोगाट, छाजु राम यादव, दारा सिंह सोनी, मंत्री बंशीधर मेघवाल, सुंदर लाल प्रजापत, मुकेश बूमरा, विनोद मेघवाल, बुधराम, दीना राम शर्मा, बाबूलाल बावरिया, सुभाष डांगी कोषाध्यक्ष राजेंद्र यादव, महामंत्री ओम प्रकाश शेखावत, बलबीर सिंह प्रवक्ता भंवर सिंह, पितराम अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जगदीश, इंदर सिंह कार्यालय प्रभारी मनोज गुप्ता, आईटी सेल धर्मेंद्र हिंदू को नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने व लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिला पार्षद सोमबीर लांबा, सरपंच फोरम अध्यक्ष वीर सिंह खरडिया, पिलोद सरपंच चिरंजीलाल शर्मा, जगदीश लोहान, राजेंद्र यादव, विकास शर्मा लोटिया, वेदपाल सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...