Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सर्वस्पर्शी भाजपा सर्वव्यापी भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों की कार्यशाला आज मंगलवार दोपहर 3:00 बजे मुनि आश्रम के पीछे स्थित पाटोदिया भवन में सदस्यता महापर्व अभियान के तहत समस्त मोर्चों की कार्यशाला में प्रदेश से जिला सदस्यता प्रवासी काशीराम गोदारा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में रखी गई है। इस कार्यशाला में पार्टी के सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष , संयोजक , सह संयोजक, मोर्चों के जिला पदाधिकारी , मंडलों के अध्यक्ष, मंडलों के संयोजक एवं सहसंयोजक भाग लेंगे एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक सह-संयोजक व जिले के सभी पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष भी उपस्थित रहेगें।
