Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़(के. के. गाँधी) नगरपालिका के वार्ड नं 14 में होने वाले वार्ड पार्षद के उप चुनाव के लिए सोमवार दोपहर को भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। नगर अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि उप चुनाव के लिए वार्ड 14 से प्रत्याशी अंतर देवी ने एसडीएम कार्यालय में पर्चा दाखिल किया। वार्ड 14 से पूर्व पार्षद कीर्ति वर्मा का तृतीय श्रेणी अध्यापक पद पर चयन होने के कारण यह सीट खाली हुई थी। नामांकन के समय पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन पार्वती देवी, विनोद शर्मा, गोविंद वर्मा, सत्यनारायण शर्मा, पार्षद रूक्मानंद सैनी, राकेश नांदवाला, सुनिल पालीवाल, कृष्ण चावला, खेमचंद चेतीवाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
