Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
गुढ़ा गौड़जी (संदीप चौधरी) ग्राम एकीकृत स्टेडियम भोडकी में आयोजित ग्राम स्तर के समारोह में गांव की स्मारिका का विमोचन हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित हेमलता शर्मा सहायक अभियंता विद्युत निगम, सुनीता शर्मा अध्यापिका, सूबेदार भंवरलाल मीणा ,गिरधारी लाल गुप्ता , ओमप्रकाश गढवाल सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य , हरलाल सिंह गढवाल रिटायर्ड बैंक प्रबंधक , किशोर सिंह , श्रवण कुमार सेवानिवृत्त व्याख्याता, सूबेदार सुभाष चंद्र गढवाल, राधेश्याम गिल , नरेश मीणा सरपंच भोडकी, शिवराम सिंह गोदारा सरपंच ढानिया भोड़की, विद्याधर जाखड़ के कर कमलों से इसका विमोचन हुआ। स्मारिका का संकलन करने वाले कैलाश डूडी व सावल राम बुगालिया ने अतिथियों का स्वागत किया। भोड़की गांव में जन सहयोग से विकसित ग्राम एकीकृत स्टेडियम में छोटे बच्चों के लिए सागरमल गुप्ता स्मृति में चिल्ड्रन पार्क बनेगा। इसके लिए गांव के भामाशाह गिरधारी लाल गुप्ता ने 1 लाख 21हजार रुपये प्रदान किए हैं इस राशि से स्टेडियम में आने वाले छोटे बच्चों के लिए फिसलन पट्टी व झूले लगाने के साथ बच्चों के लिए अन्य खेल सुविधाएं जुटाई जाएंगी। स्टेडियम समिति के अध्यक्ष ढाणिया सरपंच केप्टन शिवराम सिंह गोदारा व उपाध्यक्ष भोडकी सरपंच नरेश मीणा ने भामाशाह गुप्ता का अभिनंदन किया।
