Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू के मान नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कल भाजपा के विभिन्न मोर्चो के साथ जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के पदाधिकारी, सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व मोर्चों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। सुबह 10:00 बजे से युवा मोर्चा, 12:00 बजे से महिला मोर्चा, 2:00 बजे से अल्पसंख्यक मोर्चा, 3:00 बजे किसान मोर्चा, 4:00 बजे ओबीसी मोर्चा और 5:00 बजे जिला पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष की बैठक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
