Archive Notice: This article was originally published on 6 फ़रवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के साथ दस दिन में झूठे कर्जमाफी वायदे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी आठ फरवरी को जेल भरो आंदोलन करेगी। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने बताया कि कांग्रेस सरकार के किसानों के साथ झूठे वायदे, बेरोजगारों को भत्ते के झूठे आश्वासन के खिलाफ पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर और विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी रहे नेताओं के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आठ फरवरी शुक्रवार को सुबह 12 बजे जिला कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्रित होंगे और गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा सरकार बनते ही 10 दिन में माफ करने की बात कही थी, जिसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। ऐसे में कांग्रेस की झूठी घोषणा किसानों के साथ धोखा है, जिसे राज्य का पीडि़त किसान बर्दाश्त नहीं करेगा। किसानों के हक के लिए भाजपा हमेशा संघर्षरत रहीं है। बेरोजगारों को भी रोजगार के रूप में भत्ते का झूठा आश्वासन मिला है। इसी के विरोधस्वरूप प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर कांग्रेस के खिलाफ जेल भरो आंदोलन करते हुए गिरफ्तारी देंगे। जेल भरो आंदोलन में पार्टी के सांसद, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व जिला प्रमुख व उप-जिला प्रमुख, वर्तमान व पूर्व नगर निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, बोर्डों के पूर्व चेयरमैन, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उप प्रधान, पार्षद, पार्टी के जनप्रतिनिधि, सभी मोर्चों व मंडलों के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में किसान भी शामिल होंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...