Archive Notice: This article was originally published on 11 अप्रैल 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] स्थानीय विधायक सुभाष पूनिया की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल के नेतृत्व में गुरुवार को ढ़ांढनिया मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में बूथ वाइज जिम्मेदारी सौंपकर मतदाताओं से मिलकर मतदान प्रतिशत बढाने के निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड नं 7 से कृष्ण चावला, संतोष कटारिया, मनोहर मरोडिया वार्ड नंबर 14 से राजकुमार शर्मा, गोविंद कुमावत वार्ड नंबर 9 से नरेश चिरानिया व वार्ड नंबर 13 से कांति प्रसाद सैन भाजपा में शामिल हुए नवागंतुक कार्यकर्ताओं को विधायक पुनियां ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सज्जन अग्रवाल पूर्व पालिका उपाध्यक्ष विश्वनाथ पुजारी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, बृजमोहन तुलस्यान, डॉ अरुण कुमार पुष्करणा सहित नगरमंडल उपाध्यक्ष सुनिल पालीवाल, महमंत्री मनोज पुजारी, विनोद खेतान, फुलाराम चेतीवाल ,रामानंद चंदेलिया, महेश जोशी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...