Archive Notice: This article was originally published on 7 जुलाई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठन पर्व सदस्यता अभियान का आगाज रविवार को कार्यालय में किया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं से हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोडऩे का आह्वान किया। पार्टी जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नए लोगों को पार्टी द्वारा जारी नम्बरों पर मिस कॉल मार लगवाकर सदस्यता ग्रहण करवाई गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गिरीश प्रधान ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में आगन्तुक नये लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बोलते हुए जयपुर संभाग के संयोजक मनीष पारीक ने कहा कि पूरे देश में आज पार्टी का जबरदस्त माहौल है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम-काज की वजह से आज देशभर के लोगों का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है। इसलिये सभी भाजपा से जुडऩा चाहते है। इसलिये कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा प्रयास करते हुये नए सदस्यों को पार्टी से जोडऩा है। इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सदस्यता अभियान का आगाज वाराणसी से कर चुके है अब सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में जुट जाना चाहिये। हर बूथ से कम से कम 100 नए लोगों को पार्टी का कार्यकर्ता बनाना है। सीकर सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती ने कहा कि आज पूरा भारत वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ा है। भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और समाज का हर तबका चाहे वह डॉक्टर हो, वकील हो, इंजीयिनर हो या सीए हो या सामान्य जन सभी पार्टी से जुडक़र देश की सेवा करना चाहते हैं, इसी को देखते हुए पार्टी ने सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान चलाया है। हमें इसका भरपूर लाभ हेते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना है। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने जिले में 2 लाख 15 हजार नए सदस्यों का लक्ष्य रखा व आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...