Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनूं, स्थानीय मान नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में सुन्दर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि जनसंध व भाजपा के संस्थापक सदस्य सुन्दर सिंह भंडारी की पुण्य तिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाँजलि देते हुए ज़िलाध्यक्ष मावंडिया ने कहा कि स्वर्गीय भंडारी कठोर परिश्रमी व सरल स्वभाव के परन्तु अनुशासन प्रिय नेता थे। वे कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते थे जिसके चलते उन्हें प्रधानाचार्य के नाम से भी पुकारा जाता था। मावंडिया ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर जिला महामंत्री अमर सिंह तवंर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री शिशराम राजोरिया, जिला उपाध्यक्ष अरूणा सिहाग,जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, संजय मोरवाल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष इन्दराज सैनी,प्रमोद खण्डेलिया, जाकिर चौहान, प्रमोद जानू,अजय तिवाड़ी, सुभाष सैनी मावंडिया,विपुल छक्कड़,दिपक स्वामी,विजय सैनी,अर्जुन सैन,मुलचंद झाझड़िया ,जितेन्द्र, ऐडवोकेट हनुमान सिंह महला सहित भाजपा कार्यकर्ता मोजुद थे।उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्व० भंडारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
