Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़ [के के गाँधी ] भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भाजपा सर्व स्पर्शी व सर्वव्यापी सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। शनिवार को बुहाना चौराहा भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला के मुख्य वक्ता विधायक सुभाष पुनियां, विधानसभा प्रभारी चिड़ावा प्रधान कैलाश मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष सोमवीर लांबा, जिला महामंत्री विकास शर्मा, कार्यक्रम संयोजक विश्वनाथ पुजारी, पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कस्बे से एक सौ नए सदस्य बनाए गए।
