Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] सर्व ब्राह्मण समाज अजीतगढ़ के तत्वावधान में वर्ष 2022 की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए होने वाला ब्राह्मण प्रतिभा अभिनंदन महोत्सव एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह समाज भवन में कल पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होगा।कार्यक्रम में कोटपुतली सहायक कलक्टर सूर्यकांत शर्मा मुख्य अतिथि, विप्र सेना श्रीमाधोपुर के संरक्षक पूर्व प्रधान मक्खन लाल शर्मा अध्यक्ष,पद्म श्री जगदीश पारीक,राजस्थान ब्राह्मण महासभा श्रीमाधोपुर के तहसील अध्यक्ष डाक्टर विजय जोशी एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य मालीराम बोहरा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेगें। समारोह में कक्षा दसवीं,बारहवीं,स्नातक , स्नातकोत्तर में उच्च अंक प्राप्त करने वाले समाज के विद्यार्थियों, पूर्व अध्यक्ष , कर्मठ कार्यकर्ता एवं भामाशाहों को ब्राह्मण प्रतिभा व ब्राह्मण गौरव के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव प्रारंभ होने से पूर्व नारायण राम नाम सत्संग मंडल द्वारा सुबह 9बजे से राम नाम संकीर्तन होगा।उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम समन्वयक दिनेश गोविंद शर्मा ने बताया कि समारोह समाज अध्यक्ष रमाकांत शर्मा शास्त्री के सानिध्य मे भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर वैदिक मंत्रोच्चार से शुभारंभ किया जावेगा।
