Archive Notice: This article was originally published on 2 मई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनू, बड़ोदा राजस्थान क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक द्वारा अजमेर में वित्त वर्ष 2021-22 में उत्कर्ष कार्य करने वाली बैंक की शाखाओ को सम्मानित करने के लिए आयोजित बैंक स्तरीय कार्यक्रम में सिंघाना ब्लॉक की सिंघाना व गड़ाखेडा शाखा के समस्त स्टाफ को बैंक स्तर पर कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक विक्रमादित्य सिंह खींची बड़ोदा राजस्थान क्षेत्रिय ग्रामीण के चेयरमैन आर सी गगड़ द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमे सिंघाना शाखा प्रबंधक बृजेंद्र यादव, सहायक प्रबंधक संदीप कुमार सहायक प्रबंधक लिशा व हैड कैशेयर कृष्ण कुमार गुर्जर व गड़ाखेडा शाखा से शाखा प्रबंधक अमन कुमार व सहायक प्रबंधक विजय सिंह नेहरा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया गया। इस मौके पर क्षेत्रिय कार्यालय से क्षेत्रीय प्रबंधक योगेश कुमार शर्मा, चीफ मैनेजर जयराम जाट, वसूली अधिकारी संदीप कुमार अमृत पाल व अजय कुमार मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...