Archive Notice: This article was originally published on 30 जून 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भारतीय जनता पार्टी जिला चूरू के जिला कार्यसमिति बैठक रविवार को प्रात: 11 बजे जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में माहेश्वरी भवन में भारत माता के चित्र के आगे द्वीप प्रज्ज्वलन व शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द इन्दौरिया द्वारा वन्दे मातरम गीत के साथ शुरू हुए कार्यक्रम को प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में मिली भारी जीत पर शुभकामनाएं दी एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रम सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक नये सदस्य व सक्रिय सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही संगठन में ही शक्ति होती है। आज भाजपा संगठन के बल पर ही भारत में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में खड़ी है। बैठक को प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे। संगठन एवं सदस्यता अभियान की कार्यशाला को विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़ ने प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था पर निशाना साधा। सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज पून: विश्व गुरू बनने जा रहा है। जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने सभी आगन्तुकों का शाब्दिक स्वागत किया। विधायक अभिनेश महर्षि ने नेताओं को विश्वास दिलवाया कि आगामी सदस्यता अभियान में संगठन के दम पर रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र सबसे अग्रणी रहेगा। मंच पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, सुजानगढ़ के पूर्व विधायक खेमाराम मेघवाल, सरदारशहर के पूर्व विधायक अशोक पींचा, प्रदेश प्रवक्ता ओम सारस्वत, काशीराम गोदारा, अशोक नागपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे। वहीं भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष यशोदा माटोलिया मंच पर न बैठना राजनेतिक गलियारों में चर्चा का विषय रहा। भाजपा महिला सशक्तिकरण का पूरजोर समर्थन करने वाली पार्टी में ही भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा की अनदेखी करना कहां तक न्योचित है? कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित भाजपाईयों ने नरेन्द्र मोदी के मन की बात रेडियो पर सुनी। बैठक में जिले के सभी 29 मंडलों को मिनी पुस्तकालय, भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय का चित्र भी भेंट किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के निधन पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में जिले के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सहित जिले के 29 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, नगर निकाय के अध्यक्ष, पंचायत समिति के प्रधान, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, भाजपा के प्रकोष्ठ अध्यक्ष, भाजपा मीडिया के नमो ऐप संकल्प के संयोजक व प्रमुख जिला चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...