Archive Notice: This article was originally published on 23 अगस्त 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर, राज्य में बिगड़ रही कानून व्यवस्था, दलितों एवं महिलाओं के साथ बढ़ रही अत्याचार की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि ने शुक्रवार को प्रदेशव्यापी आव्हान के तहत जिला कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कानून व्यवस्था बहाल करने व अपराधों पर नियंत्रण लगाने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया, जिला प्रमुख अर्पणा रोलन, पूर्व विधायक झाबरसिंह खर्रा व रतनलाल जलधारी, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन हरिराम रणवां सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था व बढ़ रहे अत्याचारों के विरोध में सरकार पर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस सरकार में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने हैं तब से कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। पिछले नो माह में तीन हजार से अधिक मामले अनुसूचित जाति पर अत्याचार के दर्ज हुए हैं। सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से भ्रष्टाचार का केंद्र रही है। जबकि भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछली सरकार से लेकर अब तक के कार्यकाल में आज तक एक भी आरोप भ्रष्टाचार का नहीं लगा है। कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल चले गये हैं, ऐसे में गहलोत भी भयभीत हो रहे हैं कि उनका भी जल्द ही नंबर आने वाला हैं। कहा कि राज्य में पानी, बिजली, कानून व्यवस्था बिगड़ती चली जा रही हैं, लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...