Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़ [के के गाँधी ] नगर के कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक महामंत्री ने की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि सोमवार को आयोजित नगर मंडल की बैठक के दौरान कांग्रेस के ब्लॉक महामंत्री नरेश महमिया ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान अध्यक्ष संजय गोयल, विस्तारक कृष्ण कुमार भास्कर, महामंत्री मनोज पुजारी, रुक्मानन्द सैनी, उपाध्यक्ष सुनील पालीवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेश महमिया का पार्टी में आने पर जोरदार स्वागत किया।
