Archive Notice: This article was originally published on 6 अगस्त 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] नगरपालिका के वार्ड 14 के रविवार को हुए चुनावों के परिणाम आज मंगलवार को आये जिसमे कांग्रेस की मुकेश रानी ने विजय प्राप्त की है। तहसील कार्यालय परिसर में रिटर्निंग अधिकारी अभिलाषा सिंह ने दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में ईवीएम मशीन को खोलकर उनके मतों की गणना करवाई। कूल गिरे 487 मतों में से कांग्रेस की मुकेश रानी को 279 ,भाजपा की अंतरा देवी को 203 व 5 वोट नोटा पर मिले। इस प्रकार कांग्रेस की मुकेश रानी को 76 मतों से विजेता घोषित किया। रिटर्निंग अधिकारी अभिलाषा सिंह ने मुकेश रानी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...