Archive Notice: This article was originally published on 27 फ़रवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सांसद के साथ कमल दिपावली मनाते भाजपा कार्यकर्ता सूरजगढ़ [के के गाँधी ] भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद संतोष अहलावत के नेतृत्व में आज बुधवार सांय सांसद निवास पर कमल दीपावली मनाई अहलावत ने दीपक जला व पटाखे फोडक़र कमल दीपावली का उत्सव मनाया। सांसद अहलावत ने कहा मोदी सरकार ने पाकिस्तान द्वारा पुलवामा में किए गए कायराना हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया है। अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा तो पाकिस्तान विश्व के नक्शे से हटा दिया जाएगा। वहीं सांसद अहलावत ने कमल दीपावली के उत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर भाजपा नेता तन्मय अहलावत, दीक्षा अहलावत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, महामंत्री संतोष कुमावत, पूर्व चेयरमैन पार्वती देवी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष संदीप सरस्वती, पूर्व पार्षद राजेंद्र सौकंरीया, सांसद पीआरओ अजय लुणायच, डॉ महावीर गुर्जर, कृष्ण कुमार खांदवा, अर्जुन सैनी, अनिल बिलोटीया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...