Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
मण्डावा, जिला परिषद सदस्य एवं शिक्षाविद्व इजी0 प्यारेलाल ढूकिया ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाक मिश्र के निधन पर सोमवार को दु:ख जताया। इंजी. ढूकिया ने मिश्र के परिजनो और उनके प्रशंसको के प्रति संवेदना जताते हुए जगन्नाथ मिश्र को दीन दुखियो का हितचिंतक बताया। इसी प्रकार झुझुनूं पंचायत समिति की प्रधान सुशीला सीगडा, वाहिदपुरा सरपंच उषा खीचङ, पूर्व मंत्री व दिवगंत कांग्रेस नेता रामनारायण चौधरी के पुत्र राजेन्द्र चौधरी, पूर्व सरपंच हरिराम चन्दवा, रोहितास भडिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य विद्याघर बुड़ानिया, मंडावा के पूर्व चेयरमैन राघेश्याम सैनी, एडवोकेट राज कुमार सैनी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शब्बीर खान, बिसाऊ के पूर्व चेयरमैन सदीक खान, भीमसर के वली मोहम्मद आदि ने भी जगन्नाथ मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
