Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू,चूरू में 8-9 अगस्त को निकाले जाने वाले ताजियों को लेकर मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अली खान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ताजियों की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ताजियों और अखाड़ों के निर्धारित रास्तों पर आने वाली समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा ताजिये बनाने की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में अली शेर, जाकिर हुसैन, उस्ताद लियाकत अली, उस्ताद साबिर, मो. रफीक, जावेद, आबिद, ईद मोहम्मद एवं अन्य कमेटी के सदस्यगण शामिल हुए।
