Archive Notice: This article was originally published on 8 जुलाई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनूं, जिला प्रशासन ने 15 जुलाई से शुरू हो रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए कमर कस ली है। जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी और प्रशासन गांव के संग अभियान के संभागीय पर्यवेक्षक से.नि. आईएएस श्याम सिंह राजपुरोहित ने अधिशाषी अधिकारियों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। उन्होंने तकनीकी कर्मचारियों और लिपिकीय कर्मचारियों के खाली पदों के बारे में अधिशाषी अधिकारियों द्वारा बताने पर कुड़ी और राजपुरोहित ने कहा कि अन्य विभागों से कर्मचारी उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा रिटायर्ड कर्मचारियों को भी संविदा पर नगरीय निकाय लगा सकते हैं। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त और झुंझुनूं एसडीएम शैलेष खैरवा ने कहा कि अभियान शुरू होने से पहले अधिशाषी अधिकारीगण ले आऊट अप्रूवल के लंबित मामले निपटाएं। राजपुरोहित ने इस दौरान अधिशाषी अधिकारियों से फील्ड में आ रही परेशानियों के बारे मंे भी जानकारी लेते हुए उनके समाधान के बारे में बताया। इस दौरान जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने नगरीय निकायों में सुजस वाट्सअप ग्रुप की कम सदस्य संख्या पर नाराजगी जाहिर करते हुए 15 जुलाई से पहले प्रत्येक ग्रुप में टारगेट के मुताबिक सदस्य संख्या जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि प्रशासन शहरों के संग अभियान की विस्तृत जानकारी आमजन तक पहुंच सके।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...