Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय सीकर, एसडीएम धोद कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता, जिला परिषद, जलग्रहण विभाग, कोष कार्यालय, कलेक्ट्रेट स्थित पंचायत एवं विकास शाखा, पेंशन शाखा, विधि शाखा, सामान्य शाखा, डीआरए शाखा सहित विभिन्न शाखाओं में जाकर संबंधित अधिकारियों से उनके कार्यो व योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं जिला कलेक्टर ने पार्किग, जलभराव, कार्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर नियमित रूप से कार्यालयों में साफ.सफाई रखने के निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, उपखण्ड़ अधिकारी सीकर गरिमा लाटा, उपखण्ड़ अधिकारी धोद मिथलेश कुमार, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश कुमार लाटा सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
