Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर, उद्योग, वाणिज्य, राजकीय उपक्रम एवं देवस्थान विभाग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री शंकुन्तला रावत 9 सितम्बर (शुक्रवार) को सीकर आएंगी। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि प्रभारी मंत्री रावत बानसूर अलवर से प्रातः 10.00 बजे प्रस्थान कर प्रातः 12.15 बजे सीकर पहुंचेंगी तथो इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का जिला स्तरीय शुभारम्भ कार्यक्रम खादी मैदान, नियर वॉटर वक्र्स ऑफिस, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के पास सांवली रोड़ सीकर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी । प्रभारी मंत्री रावत सीकर से दोपहर 2 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।
