Archive Notice: This article was originally published on 23 अगस्त 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

खेतड़ी [जयंत खाखरा ] राजकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के 6 प्रत्याशियों में से दो ने नामांकन वापस ले लिया इससे अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद रोचक मोड़ में पहुंच गया । मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ वंदना चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सोनू कुमारी व हरीश कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया और उपाध्यक्ष में तीन महासचिव में 3 तथा संयुक्त सचिव में दो प्रत्याशी महाविद्यालय में चुनाव लड़ेंगे। साथ ही चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय में 26 अगस्त दोपहर 2:00 बजे तक परिचय पत्र वितरित किए जाएंगे बिना परिचय पत्र के किसी भी विद्यार्थी को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा ना ही उनको मताधिकार का प्रयोग करने दिया जाएगा। अब अध्यक्ष पद हेतु बिंदु कंवर, राजेंद्र गुर्जर, विक्रम सिंह, विष्णु कुमार नायक चुनावी मैदान में डटे हुए हैं प्रत्याशी दिन-रात गांव गांव जाकर वोट मांग रहे हैं। गुरुवार को राजेंद्र गुर्जर सीहोङ, बीलवा, बाकोटी, जसरापुर और खरखड़ा का दौरा कर विद्यार्थियों से समर्थन हासिल करते नजर आए। वही अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिंदु कंवर बांसियाल,मेहाङा, बसई, रामपुरा और सिंघाना का दौरा कर छात्र छात्राओं से अपने समर्थन में वोट डालने की अपील की और क्षेत्र के सभी शहीदों को राखी बांधकर उन्हें वंदन किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...