Archive Notice: This article was originally published on 20 अप्रैल 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने एक साथ शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र को आमजन को राहत देने वाला बताया । उन्होने भाजपा सरकार व मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पहले भी सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे चाहे वह बेरोजगारी बात हो किसानों की हो या फिर आतंकवाद की किसी भी वादे को मोदी ने पूरा नहीं किया। इसके उलटा मोदी सरकार कश्मीर में आतंकवादियों के एजेंट के साथ मिलकर सरकार बनाते है। उन्होने ने कहा की मोदी ने झूठ बोलकर जनता को बरगलाकर सत्ता हासिल की थी लेकिन अब जनता इनके झूठ को समझ चुकी है। इस बार जनता इनके बहकावे में नही आने वाली है। इस बार लहर मोदी विपरीत है। वहीं भाजपा से कांग्रेस में हाल ही में शामिल हुई पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा पार्टी में चुनाव के दौरान टिकटों की खरीद-फरोख्त होती है। भाजपा पार्टी ने 2013 और 2018 में ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दी जो पार्टी के सदस्य ही नहीं थे इससे साफ जाहिर है कि भाजपा में टिकटों की खरीद-फरोख्त होती है। इस दौरान उपाध्यक्ष एमडी चौपदार, पूर्व उप प्रधान व जिला उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी, तेजस्विनी शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार, संजय पारीक सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...