Archive Notice: This article was originally published on 3 अगस्त 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

उदयपुर, आईब्लॉगर द्वारा राष्ट्रीय स्तर का वर्ष 2019 का ब्लॉगर ऑफ द ईयर सम्मान उदयपुर के डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी को प्रदान किया गया है। डॉ. छतलानी जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर में कार्यरत हैं। यह सम्मान उन्हें उनके हिन्दी लघुकथा पर आधारित ब्लॉग लघुकथा-दुनिया के सफल संचालन हेतु मिला है। साहित्य के इतिहास में केवल लघुकथा-विधा पर ही आधारित ब्लॉग को संचालित करने हेतु किसी भी व्यक्ति को प्रथम बार ऐसा सम्मान प्राप्त हुआ है। ब्लॉगर ऑफ द ईयर 2019 की संकल्पना व विषयवस्तु आईब्लॉगर द्वारा तैयार की गयी एवं प्राची डिजिटल पब्लिकेशन द्वारा प्रायोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अर्न्तगत प्रत्येक प्रतिभागी ब्लॉगर की प्रोफाइल को अवलोकन करने के बाद आईब्लॉगर पर प्रकाशित किया गया। ताकि उनके अब तक कार्यों और ब्लॉगिंग को लेकर पाठक अपनी समीक्षा व विचार प्रदान कर सकें। ब्लॉगर द्वारा किए गए कार्यों के अवलोकन के साथ-साथ पाठकों की समीक्षा के आधार पर ब्लॉगर ऑफ द ईयर 2019 के विजेता का चुनाव किया गया। अपने विषय में कई विशिष्ट कार्य करने के साथ-साथ डॉ. छतलानी ने अब तक लगभग 150 लघुकथाएं लिखी हैं। लघुकथाओं के अतिरिक्त कविताएं, ग़ज़ल, गीत, कहानियाँ, बालकथाएं, बोधकथाएं, लेख एवं पत्र भी लिखे है। कई साहित्यिक प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। हिंदी लघुकथा के क्षेत्र में डॉ. छतलानी का लेखन प्रबुद्ध एवं सामान्य पाठकों के मध्य भी बेहद लोकप्रिय है। लघुकथा के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...