Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
लियो क्लब सीकर ने जाट बाजार शनि मंदिर के पास सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता पर कार्यक्रम किया| क्लब अध्यक्ष लियो अनीश खान ने बताया कार्यक्रम यातायात पुलिसकर्मियों व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सज्जन अग्रवाल के सानिध्य में हुआ| क्लब सदस्यों ने यातायात पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर बिना हेलमेट और ट्रैफिक नियम की अनदेखी करने वाले को रोककर गुलाब का फूल दिया और ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए कहा क्लब ने बिना हेलमेट के जाते दुपहिया चालकों को रोककर नए हेलमेट भी भेंट किए| कार्यक्रम में लायंस क्लब सीकर से कोषाध्यक्ष लॉयन गोवर्धन अग्रवाल, क्लब सचिव लियो जितेंद्र खेतान, लियो अजय जोशी, लियो ब्रिजकिशोर कुमावत, लियो रोहन अग्रवाल, लियो प्रकाश मंगनानी, लियो सुनीता चौधरी आदि क्लब सदस्य मौजूद थे।
