Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनगणना से पूर्व किसी भी प्रशासनिक सीमा में बदलाव की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है।
यदि इस समय-सीमा में निर्णय नहीं लिया गया, तो फिर अगला अवसर जून 2027 के बाद ही मिल सकेगासूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार को 11 नए जिलों, 14 नए उपमंडलों, 4 नई तहसीलों और 27 उप-तहसीलों के गठन से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह सभी प्रस्ताव प्रशासनिक पुनर्गठन उप-समिति की 5वीं बैठक में प्रस्तुत किए गए।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की बैठक
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की, जिसमें शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बतौर सदस्य शामिल हुए। बैठक में राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा और विशेष सचिव कमलेश कुमार भादू भी उपस्थित रहे।
ये हो सकते है हरियाणा में नए जिले
- असंध (जिला करनाल)
- नारायणगढ़ (जिला अंबाला)
- मानेसर (जिला गुरुग्राम)
- पटौदी (जिला गुरुग्राम)
- पिहोवा (जिला कैथल)
- हांसी (जिला हिसार)
- बरवाला (जिला हिसार)
- सफीदों (जिला जींद)
- गोहाना (जिला सोनीपत)
- डबवाली (जिला सिरसा)
- गौरतलब है कि डबवाली और हांसी को पहले ही पुलिस जिला घोषित किया जा चुका है।
