Archive Notice: This article was originally published on 4 सितम्बर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनू, सामाजिक संस्था एफर्ट्स जो कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। एफर्ट्स का प्रतिभावान बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु कोचिंग करने के लिए आठवां चेक वितरण का कार्यक्रम अंबेडकर भवन झुन्झुनू में 11 सितंबर रविवार को सुबह 9 बजे का रखा गया है। संस्था कोर कमेटी सदस्य व्याख्याता सुनील कलिया व व्याख्याता राजेश लोदीपुरा ने बताया कि संस्था ऐसे बच्चों की मदद करती है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और वे किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं। एफर्ट्स सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे नीट, आईआईटी,शिक्षक,पटवारी,आर्मी,नेवी,एयरफोर्स,यूपीएससी,आरएएस की कोचिंग के लिए सहायता प्रदान करती है। एफर्ट्स कोर कमेटी सदस्य नर्सिंग ऑफिसर नरेंद्र कहडायला व पंकज बुडाना ने बताया कि एफर्ट्स संस्था का गठन 10 सितंबर 2019 को किया गया था। इस उपलक्ष में संस्था के सदस्य स्थापना दिवस मनाएंगे। और बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो इसके लिए संस्था कोचिंग में मदद करने के लिए चेक वितरित का कार्य भी कर रही है। आज अंबेडकर भवन झुंझुनूं में छात्रवृति के लिए आवेदन करने वाले बच्चों को बुलाकर उनके सभी प्रमाणपत्रों की गहनता से जांच की। इस बार संस्था लगभग 70 प्रतिभावान विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में कोचिंग के लिए छात्रवृति देगी। इस दौरान डॉक्टर महेश सरोवा, सीताराम बास बुडाना,रवि कुमार सिरोवा सहित समाज के अनेक प्रतिभावान बच्चे उपस्थित रहें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...