Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
खेतड़ी, (वीजेन्द्र शर्मा) उपखंड के बड़लवास गांव में भगवान देवनारायण मंदिर में देवनारायण भगवान की मूर्ति की स्थापना की गई व भंडारे का आयोजन किया गया ,व पूर्व सरपंच मालाराम की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कि । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ थे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सांसद व इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने ग्रामीणों की मांग पर एक थ्री फेस बोरवेल व खेल ग्राउंड के लिए ट्रैक बनाने की घोषणा है कार्यक्रम का संचालन प्रभु गुर्जर ने किया इस अवसर पर शिवपाल ,मालाराम जिंदड़, अर्जुन जिंदड़ ,स्योदान सिराधना, कैप्टन रामनिवास, बंसी दायमा, शिवपाल कसाना, लीलाराम सिराधना ,आसाराम खटाना ,अशोक जिंदड़, रामनिवास जिंदड़,छोटूराम, संतराम, शंकर ,अशोक कसाना, तेजपाल ,नाहरसिंह, सरपंच ,रामसिंह पंच, रामजीलाल सिराधना सहित अनेक लोग मौजूद थे।
