Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सद्भाव संस्था की ओर से आयोजित सांस्कृतिक प्रोग्राम फागोत्सव कार्यक्रम में प्रसिद्ध डांसर गुलाबो सपेरा अपना रंगीला फागोत्सव कार्यक्रम कल जिला मुख्यालय स्थित स्काउट गाईड मैदान में रात्रि 8 बजे से कार्यक्रम पेश करेगी। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए रामसीसर की गींदड़ एवं डफ पार्टी और रामगढ़ की मशहूर पार्टी किशोरीलाल भी अनेक कार्यक्रम पेश करेंगे। संस्था सचिव सुधाकर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्ष जिला जज अतुल कुमार सक्सेना, मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राजेन्द्र भांबू, विशिष्ठ अतिथि जिला पुलिस अतिथि गौरव यादव, उमेश जालान उपायुक्त माल एवं सेवाकर विभाग झुंझुनंू व समाज सेवी प्रमोद कुमार खंडेलिया होंगे।
