Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] 10 अप्रैल को रामनवमी के उपलक्ष पर फतेहपुर में गढ़ प्रांगण से फतेहपुर के मुख्य रास्तों से गुजरने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए शोभायात्रा में शामिल होने वाले हजारों राम भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष मुस्ताक नजमी उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अजय रिणवा ने अधिकारियों के साथ गढ़ प्रांगण सहित शोभा यात्रा गुजरने वाले रास्तों का दौरा कर निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया। 10 तारीख से पहले शोभा यात्रा के रास्ते में सड़क के गढ़े भरने साफ-सफाई सहित सभी तरह की सुविधा हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष मुस्ताक नजमी ने बताया कि ऐतिहासिक पर भव्य शोभायात्रा के लिए किसी भी तरीके की भक्तों को परेशानी ना हो इसके लिए 10 तारीख से पहले नगर पालिका मंडल फतेहपुर द्वारा सभी रास्तों की साफ-सफाई सहित सड़कों का पैच वर्क पानी लीकेज की समस्या जल्द से जल्द दूर कर दिया जाएगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मुस्ताक नजमी नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अजय रिणवा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नूर मोहम्मद जेईएन सुमित कुमार एसआई कैलाश चंद सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।
