Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
कस्बे के नवलगढ़ पुलिया के पास गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए पंप हाउस में घटिया सामग्री उपयोग में लिए जाने के खिलाफ गुरुवार को भीम सेना के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र महिचा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी रेणु मीणा को ज्ञापन सौंपकर कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की व कार्य में बरती गई अनियमितता के खिलाफ उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। पालिका के अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार द्वारा कार्य के बारे में पूछने पर सही तरीके से जवाब नहीं देने के विरुद्ध भी प्रसंज्ञान लेने के लिए कहा ।
