Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय विभिन्न विभागों और संगठनों के द्वारा किए गए मांगों के बाद लिया गया है। विभिन्न विभागों के द्वारा लंबे समय से संविदा कर्मचारियों के सैलरी में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी।
अलग-अलग श्रेणी के संविदा कर्मचारियों के लिए अलग-अलग सैलरी तय किया गया है। हरियाणा सरकार के द्वारा तय किया गया है कि अब किसी भी संविदा कर्मचारियों को प्रतिदिन 625 रुपए से कम नहीं दिया जाएगा।
राज्य सरकार ने बताया कि यह वेतन संशोधन विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे कर्मचारियों को बढ़ती लागत और क्षेत्रीय और समानताओं के अनुरूप उचित पारिश्रमिक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है
